हमें अपने परिवार के फ़ैमिली-ट्री रिकॉर्ड करने की क्यों जरुरत है
आदिकाल से हमारे भारतवर्ष के अधिकत्तर तीर्थस्थलों पर यात्रियों के परिवार का विवरण पंडों/पुजारिओं द्वारा बही खातों में अलग-अलग समुदाओं के अनुसार तीर्थ-यात्रियों द्वारा अपडेट करवाया जाता था और ये पण्डे/पुजारी पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय संस्कृति को जीवित रखते थे। ये कला अद्भुत व अनोखी थी। लगभग हर भारतीय परिवार का पूरा विवरण पंडों के पास उपलब्ध होता था। इसे ही आजकल आधुनिक संदर्भ में फ़ैमिली-ट्री कह सकते हैं। यह परंपरा धीरे-धीरे समाप्त हो गयी क्योंकि अब हम कंप्यूटर के युग में हैं व पुराने समय में कम्युनिकेशन के साधन अधिक नहीं थे। अक्सर लोग अपने गांव/कस्बे में ही अपना कारोबार करते थे एवम अपने परिवार से जुड़े रहते थे और अपने पूर्वजों/रिश्तेदारों से परिचित रहते थे। आज के समय में अधिकतर लोग रोज़ी रोटी कमाने के लिए अपनों से दूर जाते हैं बहुत से लोग तो विदेशों में उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए चले जाते हैं ऐसे में वो अपने परिवार से लगभग अलग ही हो जाते हैं। विशेषकर नई पीढ़ी को तो अपने पूर्वजों व रिश्तेदारों कि जानकारी न के बराबर होती है अत: आज के समय में व आने वाले समय में वंशावली या फैमिली ट्री बहुत सहायक सिद्ध हो सकती है। अक्सर आज भी बच्चों की शादी तय करते हुए हम नए परिवार से जुड़ने से पहले लड़के या लड़की के परिवार की जानकारी विभिन्न पहलुओं से सुनिश्चित करने के लिए वंशावली.कॉम के फैमिली ट्री का सहारा ले सकते हैं हरएक फैमिली ट्री में फैमिली के महत्व पूर्वक व्यक्तित्व/शख्सियत व परिवार की विशेष उपलब्धि का विवरण एक संक्षेप विवरण तालिका में फैमिली ट्री अंकित करते समय जोड़ा गया है यह जानकारी भी परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकतर एक परिवार के किसी सदस्य को केवल तीन या चार पीढियों के बुजुर्गों का नाम याद रहता है इस रिकॉर्ड को यदि संरक्षित किया जाये तो हमारे बच्चे अपनी कई पीढियों को याद रख सकेंगी। आइए आप और हम मिल कर अपनी संस्कृति को पुनः जीवित करें अपने परिवार की जड़ों को आने वाली पीढ़ी को याद रखने में सहायक हो।
Why we need to create Family Tree of our Vansh?
Since primordial time, Pujaris/Pundits at important pilgrimage place have been maintaining registers containing details of families of different communities in a very systematic manner.
These records have been updated regularly by the pilgrims visiting these place. These practice is being followed for many generations continuously and thus keeping alive the Indian Sanatan Culture. This was a unique and wonderful process. These pundits have got with them details of almost all the families. We can call it “Family Tree” in modern context.
However, this tradition is getting extinct in this modern age of computers. In earlier times, there were no mode of communication and the people generally remained in their birth place for earning their livelihood and hence remained in contact with their family/relatives and thus also got to know about their ancestors.
Now most of the people have to leave their native place for higher education or for earn their livelihoods. Many people settle abroad and thus loose contacts with their families. The new generation, in particular, hardly have the information about their ancestors. In such circumstances this effort to create “Family Tree” or “Vanshawali” may prove to very important and useful for the new generation.
We can also take advantage of family tree while searching/finalizing the marriage of our children and get a first-hand information from vanshawali.com about the family with which we are going to associate. Details about the important personality and achievements of the family can also be added while creating the family tree through a brief table which would be important to the family. Most of the times, we only remember names of our ancestors up to 3 or 4 generations only. If we maintain this record properly, the new generation will get to remember their many generations.
You are invited to join us for reviving our culture/tradition so that our new generations may remain connected to their roots.